ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

साल 2024 में होगी पिता-पुत्र ग्रहों की युति, इन 3 राशियों की बढ़ेगी परेशानी, धन हानि समेत सेहत पर पड़ेगा असर

इंदौर। हर कोई यह जानना चाहता है कि उसके भविष्य में क्या होगा। ज्योतिष शास्त्र इसमें मदद करता है। नए साल 2024 में ग्रहों के राजा सूर्यदेव और न्याय के देवता शनिदेव का मिलन होगा। ये दोनों पिता-पुत्र ग्रह एक दूसरे के शत्रु माने जाते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति कुछ राशियों के जीवन में तूफान ला सकती है। आर्थिक नुकसान के साथ स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि और सूर्य का मिलन हानिकारक साबित होगा। यह युति राशि के 8वें भाव में बनेगी। ऐसे में गुप्त रोग हो सकता है। दांपत्य जीवन में कहासुनी बढ़ सकती है। इस दौरान नया काम करने से बचें। किसी नए बदलाव के बारे में विचार न करें। इस अवधि के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि

शनि और सूर्य की युति कन्या राशिवालों के लिए बुरा समय ला सकती है। यह युति राशि से 12वें भाव में निर्मित होगी। अनावश्यक खर्चों का बोझ बढ़ेगा। आपके ऊपर झूठे आरोप भी लगने की संभावना है। इस अवधि में तनावग्रस्त रहेंगे। आर्थिक चपत लग सकती है। किसी को पैसा उधार देने से बचें।

मीन राशि

शनि और सूर्य की युति आपके लिए घातक रहेगी। अदालती मामलों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे रहेंगे। इस अवधि में वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। दुर्घटना होने की आशंका है। काम-धंधे पर ध्यान दें। नया निवेश बिल्कुल न करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Back to top button