ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

Kaal Bhairav Jayanti 2023: काल भैरव जयंती आज, राशि के अनुसार इन मंत्रों का करें जाप, टल जाएगी मुसीबत

इंदौर। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी व्रत रखा जाता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस बार 5 दिसंबर को कालाष्टमी व्रत है और इस दौरान भगवान भोलेनाथ के रौद्र रूप बाबा काल भैरव की आराधना की जाती है। यदि किसी भक्त के जीवन में संकट है और बुरी बलाओं से परेशान हैं तो उसे कालाष्टमी के दिन इन मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि वालों को काल भैरव जयंती पर पूजा के दौरान ‘ॐ भूतभावनाय नमः’ और ‘ॐ महारूपाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि

इस राशि वालों को 5 दिसंबर को काल भैरव जयंती पर पूजा के समय ‘ॐ सर्वभूतात्मने नमः’ और ‘ॐ वृषरूपाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को बाबा काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ महाकायाय नमः’ और ‘ॐ प्रसादाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को काल भैरव जयंती पर पूजा के समय ‘ॐ नियमाय नमः’ और ‘ॐ स्वयंभूताय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

सिंह राशि

काल भैरव जयंती की आराधना के दौरान ‘ॐ योगिने नमः’ और ‘ॐ महाबलाय नमः’ मंत्र करने से बुरी बलाएं दूर हो जाती है।

कन्या राशि

काल भैरव जयंती पर पूजा के दौरान ‘ॐ बीजवाहनाय नमः’ और ‘ॐ विश्वरूपाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर हो जाएगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों को भगवान भोलेनाथ के रौद्र रूप को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय ‘ॐ कपालवते नमः’ और ‘ॐ सर्वकामाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

काल भैरव जयंती पर पूजा के दौरान ‘ॐ कालयोगिने नमः’ और ‘ॐ आदिकराय नमः’ मंत्र का जाप करना शुभ होता है। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

धनु राशि

काल भैरव जयंती पर पूजा के समय ‘ॐ भगवते नमः’ और ‘ॐ अभिवाद्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों को बाबा काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ श्मशानवासिने नमः’ और ‘ॐ शाश्वताय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले यदि पूजा के दौरान ‘ॐ सर्वकराय नमः’ और ‘ॐ भवाय नमः’ मंत्र का जाप करेंगे तो बाबा काल भैरव प्रसन्न होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को काल भैरव जयंती पर पूजा के दौरान ‘ॐ सर्वभूतहराय नमः’ और ‘ॐ प्रवृत्तये नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Back to top button