ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

साल 2024 में इन लोगों की किस्मत बदल देगा मालव्य योग, खूब मिलेगा पैसा

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों का व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे योगों के बारे में भी बताया गया है, जिनके कुंडली में बनने से व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होता है। ऐसा ही एक योग है, जिसे मालव्य योग कहते हैं। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र उसकी राशि के पहले, चौथे, सातवें या दसवें घर में यानी वृषभ और तुला में या उच्च राशि मीन में स्थित होता है, तो मालव्य योग बनता है। शुक्र ग्रह को धन का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब कुंडली में यह योग बनता है, तो व्यक्ति को धन और समृद्धि प्राप्त होती है।

मिथुन राशि

साल 2024 में मिथुन राशि वाले लोगों की कुंडली में मालव्य राजयोग बन सकता है। जिससे इन्हें सुख-सुविधाएं और विलासिता की प्राप्ति होगी। इस कारण आप कोई नया वाहन आदि भी खरीद सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। परिवार में किसी बड़े आयोजन के होने से खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद मिल सकता है।

कर्क राशि

साल 2024 में कर्क राशि के 9वें भाव में मालव्य योग बनेगा। इस राशि के लोगों के लिए साल 2024 बेहद खास रहने वाला है। आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

कन्या राशि

नए साल यानी 2024 में कन्या राशि के सातवें घर में मालव्य राजयोग बनेगा। आने वाला साल इस राशि वालों के लिए काफी लाभकारी रहेगा। इस साल आप अपने परिवार के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। जीवन में कोई बड़ा बदलाव होगा। इस अवधि में मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button