ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेर केसरी की मौत, अखिलेश यादव बोले- हो दंडात्मक कारवाई

उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क एवं बब्बर शेर प्रजनन केंद्र में करीब 3 वर्षीय बब्बर शेर केसरी की शनिवार शाम मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। प्रभागीय निदेशक (वानिकी) अतुल कान्त शुक्ला ने बताया कि इटावा सफारी पार्क में केसरी शेर की शाम मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल 2020 को पिता बब्बर शेर मनन और मां जेनिफर से जन्मे केसरी बब्बर शेर के पूंछ में पिछले 25 अप्रैल से घाव हो जाने से उसका इलाज सफारी के चिकित्सकों, पशु चिकत्सालय के चिकित्सक, एवं अन्य सफारी संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा था। शनिवार की शाम सात बजे शेर की मौत हो गई।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखी ये बात
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शेर की मौत पर शनिवार रात सोशल मीडिया मंच “एक्स” (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि पर्यावरण-चक्र में हर जीव का अपना महत्व होता है। सपा, भारतीय जनता पार्टी सरकार से मांग करती है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकना बड़ी चुनौती है। अधिकांश दुर्घटनाएं तेज रफ्तार में वाहन चलाने के कारण होती हैं। ड्राइवर दक्ष या कुशल न हो, तब भी यह दुर्घटना होती हैं। इस बीच, 15 से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित करने के लिए भी उन्‍होंने दिशा निर्देश दिए। यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्‍यमंत्री योगी ने शनिवार को अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर 50 बस, 38 इंटरसेप्टर वाहन और 12 प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने 4100 इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों के खाते में अनुदान राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया और यहां पर परिवहन विभाग और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ पांच ‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टिट्यूट’ के ऑटोमेशन और संचालन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

Related Articles

Back to top button