ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

प्रदेश में मतगणना केंद्रों पर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

जयपुर । राजस्थान में 25 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम रविवार को आने वाला है । जिसको लेकर प्रदेश में सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है । इस दौरान मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है । ‘प्रदेश में किसकी होगी सत्ता किसका होगा ताज’ इसका फैसला 3 दिसंबर को हो जाएगा । ऐसे में प्रदेश में वोटों की काउंटिंग के लिए 36 मतगणना केंद्र बनाए गए है । इन स्थलों पर आरएसी की 36 कंपनियां तैनात रहेंगी, इसके साथ ही सेंट्रल आर्म्ड पुलिस की 40 कंपनियां भी विभिन्न मतगणना केंद्रों पर तैनात रहेंगी । तो वहीं जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज में की जाएगी । इस दौरान दोनों कॉलेजों के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील होता हुआ नजर आएगा।

कॉमर्स कॉलेज में 10 तो राजस्थान कॉलेज में 9 सीटों पर काउंटिंग 
दरअसल जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है । बता दें कि जिले की 10 सीटों की मतगणना कॉमर्स कॉलेज में जबकि 9 विधानसभा सीटों की मतगणना राजस्थान कॉलेज में की जाएगी । ऐसे में अबकी बार सबसे कम राउंड वाली विधानसभा सिविल लाइंस है जिसमें 18 राउंड में मतगणना होगी । जिसका परिणाम भी सबसे पहले आने की संभावना जताई जा रही है । जबकि सबसे अधिक राउंड वाली सीट झोटवाड़ा सीट होगी, इस सीट पर 26 राउंड में काउंटिंग की जाएगी ।

कॉमर्स कॉलेज में 10 विधानसभा सीटों पर होगी मतगणना 
1. चौमूं
2. फुलेरा
3. चाकसू
4. किशनपोल
5. विद्याधर नगर
6.आमेर
7. विराटनगर
8. जमवारागढ़
9. बस्सी
10. शाहपुरा

राजस्थान कॉलेज में 9 विधानसभा सीटों पर होगी मतगणना
1. कोटपूतली
2. बगरू
3. दूदू
4. झोटवाड़ा
5. सांगानेर
6. आदर्श नगर
7. सिविल लाइन्स
8. मालवीय नगर
9. हवामहल

मतगणना 8 बजे से शुरू, 10 बजे से रुझान आने होंगे शुरू 
वहीं निर्वाचन विभाग के मुताबिक सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने के बाद 10 बजे से रुझान मिलना शुरू हो जाएंगे । दोपहर तक जिले की लगभग सभी सीटों के नतीजे जारी होने की संभावना है । नतीजों के बाद जुलूस निकालने और सभा करने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। वहीं मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाने पर भी रोक रहेगी । बता दें कि कामर्स कॉलेज में कमरा न. 33 और 34 में पर्यवेक्षक कक्ष, 19 में जिला निर्वाचन अधिकारी, 18 में नियंत्रण कक्ष और सांख्यिकी कक्ष कमरा नंबर 19 में रहेगा। ऐसे ही राजस्थान कॉलेज में कमरा न. 14 में पर्यवेक्षक कक्ष, प्रिंसीपल चैम्बर में जिला निर्वाचन अधिकारी, कमरा न. 15 में नियंत्रण अधिकारी और कमरा नंबर 21 में सांख्यिकी की व्यवस्था रहेगी ।

Related Articles

Back to top button