ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

UP: मुजफ्फरनगर में स्टेडियम की नींव रखेंगे जयंत चौधरी, जनसभा को करेंगे संबोधित

मुजफ्फरनगर: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी आज मुजफ्फरनगर दौरे पर हैं। जयंत जिले के सावटू और भोकरहेड़ी इलाके में पहुंचेंगे। चौधरी जयंत सावटू में स्टेडियम की नींव रखेंगे, जबकि इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में जनसभा होगी। इस बारे में रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि सावटू में कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को लेकर रालोद नेता पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने तैयारियां कर ली हैं। गांव में सांसद निधि से स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ढाई करोड़ रुपये चौधरी जयंंत सिंह देंगे। उन्होंने स्टेडियम के लिए पहली किस्त के रूप में एक करोड़ 15 लाख रुपये दिए हैं। स्टेडियम के बनने से क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर, ढिढावली, नूनाखेड़ा, कुटबा, कुटबी, दुलेहरा, सिसौली सावटू, हड़ौली, खेड़ी सुड़ियान, अलावलपुर माजरा, हड़ौली माजरा, मुंडभर, चरोली, अटाली, बुदीना कलां, मोहम्मदपुर मार्डन सालाखेड़ी, अलीपुर कलां गांव के युवाओं को लाभ होगा।

रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने बताया कि इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण रालोद अध्यक्ष करेंगे। मीरापुर विधायक चंदन सिंह चौहान, अमित ठाकरान, कमेटी प्रबंधक डॉ. करणवीर सिंह, सदस्य ओमवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश सहरावत, नीटू चौधरी, मनोज सहरावत ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button