ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हो रही भव्य तैयारी, साधु-संतों को भेजे जा रहे आमंत्रण पत्र..

अयोध्या। अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर का कार्य तेजी चल रहा है। मंदिर में छोटी छोटी और खूबसूरत नक्कासी का पूरा ध्यान रखा गया है। वहीं अब सिर्फ भक्तों को इंतजार है तो सिर्फ रामलला के मंदिर में विराजमान का। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए सभी प्रदेशों में कलश भेजकर आमंत्रित किया गया है। 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। बता दें कि ट्रस्ट ने इस साल 31 दिसंबर तक मंदिर की पहली मंजिल का निर्माण कार्य पूरा करने का फैसला किया है।

भगवान राम के विराजमान होने से पहले भगवान राम लला की नगरी में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आमंत्रण पत्र के बांटने का भी सिलसिला शुरू कर दिया गया है। डाक विभाग की तरफ से अयोध्या के प्रमुख साधु संतों को बाकायदा आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। आमंत्रण पत्र राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तरफ से भेजा जा रहा है।

राम मंदिर ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्राण प्रतिष्ठा के मध्य नगर लगभग 6000 से ज्यादा लोगों को आमंत्रण पत्र पूरे देश में भेजा जा रहा है। जिनमें से 4000 साधु संतों को यह आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। 22 जनवरी को भव्य आयोजन हो रहा है। कार्ड देने का काम शुरू हो गया है… कार्ड के साथ जरूरी निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button