ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में बर्फबारी, कई स्थानों पर रात का बढ़ा तापमान

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग पर्यटन स्थल पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी हल्की बर्फबारी हुई, जबकि मौसम विभाग ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में मौसम में सुधार का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के बाद घाटी में तीन सप्ताह का शुष्क दौर बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि वीरवार को उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग, मध्य कश्मीर के सोनमर्ग और मध्य एवं ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई।

अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह गांदरबल जिले के सोनमर्ग में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने कहा कि सोनमर्ग और आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ कई स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

उन्होंने बताया कि अधिकतर स्थानों पर दोपहर तक मौसम में सुधार होगा तथा आगे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि दो दिसंबर से दस दिसंबर तक घाटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, घाटी में कई स्थानों पर रात के तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन गुलमर्ग में बृहस्पतिवार रात को पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस तथा गुलमर्ग में पारा शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button