ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

जब Hospital में बना अजीबो-गरीब माहौल, कैमरे में Record हुई सारी घटना

गुरदासपुर: गुरदासपुर के सरकारी अस्पताल में उस समय अजीब माहौल बन गया जब एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के जन औषधि केन्द्र के बाहर बच्चे को जन्म दे दिया। इस मौके पर महिला के पति ने बच्चे की देखभाल की और एक अन्य महिला की मदद से नवजात को नर्सिंग स्टाफ तक पहुंचाया। बच्चे के जन्म की यह पूरी घटना अस्पताल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है। फिलहाल डॉक्टरों ने इस महिला का इलाज शुरू कर दिया है और इस समय मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल में आए गर्भवती महिला लक्ष्मी के पति शुभम ने बताया कि वह धारीवाल का रहने वाला है और उसकी पत्नी नौ माह की गर्भवती थी।आज अचानक उसे दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर लाया गया और जब वह सिविल अस्पताल के जन औषधि केन्द्र में पहुंचा तो अचानक उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई।

इससे पहले कि वह किसी को बुला पाता, उसकी पत्नी ने जन औषधि केन्द्र के बाहर बच्चे को जन्म दिया और उसने बच्चे की देखभाल की और सिविल अस्पताल में मौजूद एक महिला की मदद से बच्चे को एक कपड़े में लपेटा और अस्पताल के लेबर रूप में ले अए। जिसके बाद स्टाफ नर्सों ने तुरंत जच्चा-बच्चा को इलाज मुहैया कराया। इस मौके पर डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा और मां दोनों ठीक हैं। बच्चे के जन्म में अभी समय था, लेकिन दर्द के कारण महिला ने समय से पहले बच्चे को जन्म दे दिया, जिसके बाद मां और बच्चे का ईलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button