ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

पाकिस्तान के खिलाफ फेल हुए रोहित और कोहली फिसड्डी पारी देख फैंस ने की मीम्स की बरसात

 श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप का महामुकाबला खेला गया। इस मैच में सिक्के की जंग रोहित शर्मा ने जीत ली, लेकिन वो मैच में वैसा कमाल नहीं दिखा पाए जिसकी उनसे उम्मीद थी। भारत को पहला झटका तब लगा जब शाहीन अफरीदी की लहराती गेंद ने रोहित को क्लीन बोल्ड कर दिया। 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर शाहीन की अंदर आती को गेंद को रोहित शर्मा समझ नहीं पाए और अपना विकेट देकर चलते बने।

कप्तान रोहित के जाने के बाद टीम की उम्मीद विराट कोहली पर टिकी थी, लेकिन वो भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर अफरीदी ने विराट को बोल्ड कर दिया। बाहर जा रही बॉल को कोहली ने खेलने की कोशिश की और गेंद बल्ले की अंदरूनी किनारे से लगकर विकेट पर जा लगी। सात गेंद खेलकर विराट ने 4 रन बनाए। दोनों ही टॉप बल्लेबाजों की ये परफॉर्मेंस देख फैंस का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button