ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

सब्जियों के साथ दाल-चावल और दूध भी हुआ महंगा, एक साल में हुआ इतना इजाफा

हाल के महीनों में किचन का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, एक साल में दाल, चावल और आटा 30% तक महंगे हो गए हैं। इस बीच देश के कुछ हिस्सों में टमाटर 250 रुपए प्रति किलो से ऊपर निकल गया है। हालांकि, आलू के भाव कुछ घटे हैं लेकिन अगले महीने से प्याज के दाम बढ़ने शुरू हो सकते हैं।

30% महंगी हुई अरहर दाल

संसद में एक सवाल के जवाब में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बताया है कि आलू को छोड़कर ज्यादातर खाने की चीजें महंगी हुई हैं। अरहर-मूंग दाल, चावल, चीनी, दूध, मूंगफली तेल और आटा इनमें शामिल है। बीते एक साल में आलू 12% सस्ता हुआ, पर प्याज 5% महंगी हो गई। किचन का बजट बिगाड़ने में टमाटर के बाद सबसे बड़ी भूमिका अरहर दाल की है। 31 जुलाई तक 1 साल में यह 30% महंगी हो गई है।

अरहर का उत्पादन घटने का दिखा असर

मंत्रालय ने बताया कि अरहर दाल के भाव बढ़ने की मुख्य वजह घरेलू उत्पादन घटना है। पिछले साल 42.2 लाख टन अरहर का उत्पादन हुआ था। इस साल यह घटकर 34.3 लाख टन रहने का अनुमान है। टमाटर उत्पादक कई इलाकों में सफेद मक्खी का प्रकोप और बारिश से फसल कम उतरी और सप्लाई भी बाधित हुई।

जीरा के दाम में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

कुछ ऐसी स्थिति मसालों की भी है। मसालों में जीरा के दाम में सबसे ज्यादा 40 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। तीन महीने पहले 100 ग्राम जीरा जहां 45 रुपए का था, अब 90 रुपए तक पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button