ब्रेकिंग
मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद... क्वारी नदी खतरे के निशान से ऊपर, भिंड जिले में नदियों का जलस्तर बढ़ा मुरैना में टला बड़ा हादसा: सुभाष नगर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, झुलसी महिला दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला पुरानी इमारत, 4 लोगों की मौत और 5 गंभीर रूप से घायल नेपाल में विनाशकारी बाढ़: 400 अरब का नुकसान, 1,344 शव बरामद और 5 हजार लोग लापता; पर्यटन को तगड़ा झटक... मुरैना मे अलग-अलग थाना क्षेत्रों से प्रेमियों संग फुर्र हुईं तीन युवतियां, साथ में 52 साल की महिला प... सागर में जहरीली शराब का कहर: 9 की मौत, 35 अस्पताल में भर्ती; मध्य प्रदेश सरकार के नशा मुक्ति अभियानो... इंदौर में सीएम मोहन यादव के परिचित का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे: पलासिया थाने ने पहले नहीं ...
राज्य

बादल छाने से बदलेगा मौसम का मिजाज; 24 घंटे में बारिश की संभावना….

अप्रैल में लू से तप रहे बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। अप्रैल के 25 दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। लू के कहर से परेशान लोगों को तापमान में गिरावट से राहत मिली है। वहीं, आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। अगले 24 घंटों तक उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।

राज्य में बुधवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्वी-उत्तरी हवा सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं, तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

अगले पांच दिन में मौसम में बदलाव

वरीय मौसम विज्ञानी डॉ.ए सत्तार ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 30 अप्रैल तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। अगले 24 घंटों तक उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। 27 अप्रैल से मौसम शुष्क रहेगा।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20-24 डिग्री रहेगा। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 8 से 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी।

बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण जिलों में 26 और 28 अप्रैल को पूरबा हवा चलने का अनुमान है। डा सत्तार ने कहा कि 24 घंटों तक बूंदाबांदी की संभावना है।

पटना समेत इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वहीं, एक पश्चिमी विदर्भ के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

इस दौरान इन जगहों पर झोंके के साथ हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तप रहे पटना में अब राहत

राजधानी पटना में अप्रैल के 25 दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। महीने के पहले हफ्ते में मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। वहीं, दूसरे हफ्ते के बाद 12 अप्रैल से पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि देखी गई।

प्रदेश में पछुआ हवा की गति में वृद्धि, राजस्थान से आने वाली गर्म हवा का प्रवाह, आर्द्रता की कमी, बादल का न बनना, वर्षा न होने के कारण 15-20 अप्रैल तक पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों के कई शहरों में लू ने अपना प्रभाव डाला। इसके कारण लोग परेशान रहे। 18 अप्रैल को पटना का सर्वाधिक 44.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, 20 अप्रैल के बाद लोगों को गर्मी और लू से राहत मिली।

Related Articles

Back to top button