ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

जीवन को सुरक्षित रखने हेतु यातायात नियमों का पालन जरुरी-जिलाधिकारी

श्रावस्ती,जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने ’’सड़क सुरक्षा माह’’ का कलेक्ट्रेट परिसर में भव्यता के साथ शुभारम्भ किया एवं जन जागरुकता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ भी दिलायी। इस दौरान उन्होने बताया कि यह अभियान 05 जनवरी से प्रारम्भ होकर 04 फरवरी, 2023 तक चलाया जायेगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा, ताकि आये दिन होने वाली सडक दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में विशेष मदद मिलेगी। उन्होने इस कार्यक्रम से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाये जाने हेतु निर्देशित भी किया। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील किया है कि जीवन को सुरक्षित रखने हेतु वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।

  जिलाधिकारी ने यातायात नियमों का पालन किये जाने तथा जन जागरुकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम बच्चों को वाहन न चलाने दें, मोटर साईकिल व स्कूटर चलाते समय हेलमेट एवं चार पाहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगायें। उन्होने कहा कि नशे की हालत में एवं मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाये तथा तेजगति से वाहन न चलाये और स्टंट आदि बिलकुल न करें। उन्होने यह भी कहा कि इस अभियान में जिस विभाग को जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसे पूरी निष्ठा से पालन करते हुए इसे सफल बनायें।उन्होने कहा कि ’’सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत परिवहन विभाग के साथ पुलिस, लोक निर्माण, समस्त निर्माण एजेंसी, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन विद्यालयों, नगरीय निकायों एवं ब्लाक स्तर पर सड़क सुरक्षा के प्रति कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button