ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

भिंड पुलिस के जवानों ने किया 250 लीटर डीजल चोरी, 3 जवान सस्पेंड।

भिंड में तीन पुलिस जवानों पर डीजल चोरी के मामले में कार्रवाई हुई है। इन तीन जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिसमें एक जवान पुलिस के वरिष्ठ अफसर की लग्जरी कार का चालक है। फिलवक्त पुलिस पूरे मामले को दबाने में जुटी हुई है। जब इस मामले में पुलिस के अफसरों से बातचीत करनी चाही तो वे कन्नी काटते रहे पुलिस डिपार्टमेंट में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। ये था मामला भिंड के सिटी कोतवाली थाना में बीते 30 नवंबर को रक्षित निरीक्षक कार्यालय (आरई) में एमटी शाखा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक राम बिहारी यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 29 तारीख की रात को पुलिस वाहनों को कार्यालय परिसर के मैदान में डीजल का गैज नाप कर खड़ा कराया गया था। दूसरे दिन 30 नवंबर को जब गाड़ियों को चेक किया गया। तब गाड़ियों के अंदर से ढाई सौ लीटर डीजल चोरी होना पाया गया। सहायक उपनिरीक्षक यादव ने इस बात की जानकारी फोन के माध्यम से आरई रजनी गुर्जर व सूबेदार अखिलेश शर्मा को दी। इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के आदेश पर अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने 250 लीटर डीजल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला दर्ज किया है जिसकी कीमत करीब 24 हजार बताई जा रही है। इन वाहनों से हुआ था डीजल चोरी पुलिस लाइन के आर आई कार्यालय परिसर में एमटी शाखा के वाहन क्रमांक एमपी03 3308 एमपी 03 5088, एमपी 03 4684 एमपी 03 3189 एमपी 03 ए8846, एमपी 03 ए 5589 से डीजल चोरी की वारदात हुई है। डीजल चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों ने पुरानी रक्षित निरीक्षक कार्यालय से होते हुए सब्जी मंडी होते हुए चोर डीजल ले गए थे। इन पर हुई कार्रवाई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देहात थाना में पदस्थ जवान अभिनेंद्र सिकरवार, संदीप (चालक) और शिवा शर्मा पर कार्रवाई हुई है। इन तीनों पर डीजल चोरी की जाने का शक जाहिर किया गया है। इसी के चलते अफसरों ने तीनों को सस्पेंड कर दिया। बताया जाता है कि डीजल चोरी करने के बाद जवानों ने पुलिस के कुछ जवानों को डीजल खरीदने का ऑफर भी दिया था। डीजल चोरी की वारदात शराब के नशे के शौक के लिए किया जाना बताया जा रहा है। आर आई ने काटा फोन, ASP बोले- बताता हूं। डीजल चोरी घटना के बाद पुलिस जवानों पर होने वाली कार्रवाई को लेकर रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर से बातचीत की गई तो उन्होंने सवाल को सुनते ही फोन काट दिया। इसके बाद एडिशनल एसपी कमलेश कुमार से बातचीत गई गई तो उन्होंने सीएसपी से पूछे जाने की बात कही जब सीएसपी का फोन रिसीव ना होने की बात पर उन्होंने कहा कि बताते हैं। सीएसपी निशा रेड्डी का फोन रिसीव नहीं हुआ। पूरे मामले में एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान से बातचीत करना चाहिए तो उनका भी फोन रिसीव नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button