ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
खेल

कंधे की चोट का इलाज कराने के बाद भावुक हुए Mohammed Shami

भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज से ठीक पहले मोहम्मद शमी चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। मोहम्मद शमी की चोट भारत के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि अब भारतीय टीम में कोई सीनियर तेज गेंदबाज नहीं है। मोहम्मद शमी के दाएं कंधे में चोट लगी है और उनकी जगत तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी अपने कंधे का इलाज करा रहे हैं और जल्द ही उनके फिट होने की उम्मीद है। इस बीच उन्होंने अपने कंधे का इलाज कराते हुए फोटो शेयर की है।  इस फोटो में वह अपने दाएं कंधे पर इंजेक्शन लगवाते दिख रहे हैं।

मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर आकाउंट पर इलाज कराते हुए फोटो शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि वह चोट उनके करियर का हिस्सा रही हैं, लेकिन हर बार वह चोट से उबर कर और मजबूती के साथ वापस लौटे हैं।

मोहम्मद शमी ने अस्पताल से अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि चोट सामान्य तौर पर आपको हर पल की सराहना करना सिखाती है। मैं अपने करियर में कई बार चोटिल हुआ हूं। इससे आपको एक नजरिया मिलता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझे करियर में कितनी बार चोट लगी है। मैंने हर बार चोट से सीखा है और मजबूती के साथ वापसी की है। आपके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।

मोहम्मद शमी की चोट कितनी गंभीर है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, उम्मीद है कि शमी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे। अगर शमी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाते हैं तो उनके लिए बड़ी परेशानी होगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज बेहद अहम है। इसी वजह से भारत ने इस सीरीज में अपनी सबसे मजबूत टीम भेजी है।

Related Articles

Back to top button