ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
व्यापार

RBI ने 9 बैंकों के खिलाफ की कार्रवाई, लगाया लाखों रुपये का जुर्माना

RBI ने सोमवार को नौ बैंकों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है। इन बैंकों में छह कोऑपरेटिव और तीन सहकारी बैंक शामिल हैं। बैंकों पर आरोप है कि इन्होंने बैंकिंग नियमों को तोड़ा है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि बैंकिंग से जुड़ने नियमों का उल्लंघन करने के मामले में बैंकों पर 11.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। RBI ने एक बयान जारी कर बताया है कि रेग्युलेटरी कंप्लायंस में कमियों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ग्राहकों के साथ किए गए किसी लेन-देन या समझौते से इसका संबंध नहीं है।

जिन बैंकों पर कार्रवाई की गई है उनमें बेरहमपुर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक (ओडिशा) पर 3.10 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।वहीं, उस्मानाबाद जनता सहकारी बैंक (महाराष्ट्र) पर ढाई लाख रुपये का दंड लगाया गया है।गुजरात के महिसागर की संतराम अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

RBI की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार RBI ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (बालाघाटा, मध्यप्रदेश), जमशेदपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (झारखंड), रेनुका नागरिक सहकारी बैंक (अंबिकापुर, छत्तीसगढ़) पर एक लाख रुपये की पेनाल्टी लगी है। इसके अलावा कृष्णा मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक, भोजपा (मध्य प्रदेश) और केंद्र पारा अर्बन को-ऑपरेटिव (ओडिशा) पर 50-50 हजार रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। RBI के अनुसार गुजरात के जामनगर स्थित द नवानगर को-ऑपरेटिव बैंक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button