ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

वोटर लिस्ट और जातीय आंकड़ों को लेकर घिरी भाजपा

बेंगलुरु । कर्नाटक में आगामी निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप है कि वह एक एनजीओ की मदद से बेंगलुरु के मतदाताओं के जाति डेटा और अन्य विवरण इकट्ठा कर रही है, ताकि वह आगामी निकाय चुनावों के लिए उनका इस्तेमाल कर सके, अपने अभियान को एक क्षेत्र की जनसांख्यिकी के अनुरूप बना सके और चुनिंदा नाम लिस्ट से हटा सके। विपक्षी दल का कहना है कि 6 लाख वास्तविक मतदाताओं के नाम इसके बाद सूची से मिटा दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के नागरिक निकाय, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके द्वारा इस दावे का खंडन किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बेंगलुरु में 79 लाख मतदाता हैं। कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने कहा कि कृष्णप्पा रविकुमार नाम के शख्स ने 2013 में एनजीओ को रजिस्टर करवाया और चिलुमे एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी भी चलाते हैं जो भाजपा के लिए चुनाव संबंधी काम करती है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एनजीओ ने बिना कोई फीस लिए अभियान चलाया। जिसके बाद कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने जांच के आदेश दिए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और कांग्रेस पर कुछ महीनों में होने वाले निकाय चुनावों और साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आइडिया की कमी होने का आरोप लगाया है। विशेष नागरिक आयुक्त एस. रंगप्पा ने कहा कि एक भी मतदाता का नाम धोखे से नहीं हटाया गया है और जो कुछ भी हटाया गया है वह सामान्य परिस्थितियों जैसे नामों के दोहराव या मतदाताओं की मृत्यु के कारण हुआ है।
वहीं सीएम बोम्मई ने कहा कि एनजीओ को व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के लिए काम पर रखा गया था। मतदाताओं को जागरूक बनाने और मतदाता सूची को संशोधित करने के लिए चुनाव आयोग की देखरेख में देश भर में नियमित रूप से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाता है। 2018 से पहले भी ऐसा होता रहा है, जिसका मतलब है कि पिछली कांग्रेस सरकारों ने भी ऐसा किया था।

Related Articles

Back to top button