ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

हिजाब मुद्दे पर फंसी कांग्रेस, केटीआर राव बोले- लोग देख रहे हैं उनका रवैया, सत्ता मिलने के बाद कैसे बदले

नई दिल्ली। एक बार फिर कर्नाटक में हिजाब के मुद्दे को लेकर राजनीति गर्मायी हुई है। कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो चुका है। इस बीच पड़ोसी राज्य तेलंगाना के बीआरएस नेता केटीआर राव का बयान समाने आया है। उन्होंने कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया का हवाला देते हुए कहा, अभी हिजाब पर लगा बैन हटाया नहीं गया है।

केटीआर राव ने क्या कहा?

भारत राष्ट्र समिति के नेता केटीआर राव ने कहा कि उन्होंने अभी तक हिजाब पर प्रतिबंध नहीं हटाया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे इस बारे में सोच रहे हैं। राव ने कहा, ‘जनता कांग्रेस के व्यवहार को देख रही हैं। वे आने से पहले क्या कहता हैं। सत्ता मिलने के बाद कैसे बदल जाते हैं।’

क्या है पूरा मामला?

शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए सिद्दरमैया सरकार ने बात की। हालांकि भ्रम की स्थिति पैदा हुई जब सिद्दरमैया ने कहा कि हिजाब पर बैन 23 दिसंबर से हटा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हिजाब पहनने पर लगी रोक को हटाने पर विचार कर रही है। विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल अभी ऐसा नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button