ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

इंसानों से ज्यादा स्मार्ट होगा क्यू स्टार, मानवता पर आई बड़े खतरे की आहट

अब तक माना जा रहा था कि एआई की वजह से नौकरियों के बाजार में कमी आएगी, लेकिन अब ओपन एआई के नए प्रोजेक्ट क्यू स्टार से मानवता को ही खतरा पैदा हो गया है। यह एजीआई यानी आर्टिफिशियल जेनरल इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट से तैयार हुए डिवाइस में इंसानों की तरह समझ होगी और सीखने की क्षमता भी। यह अपनी गलतियों और उस हर चीज से सीख सकेगा जिससे यह रूबरू होगा। सीखने की इस क्षमता की वजह से यह खुद को बेहतर करता जाएगा। इसलिए इस पर काबू पाना आसान नहीं होगा।

संभव है कि यह खुद को स्वयं ही नियंत्रित करने लगे। इंसानों जैसी समझ होने और असीमित ताकत से यह मानवता को ही खतरे में डाल सकता है। दरअसल क्यू स्टार किसी एल्गोरिद्य पर काम नहीं करता। जहां चैटजीपीटी मौजूद डेटा के आधार पर जवाब देता है, वहीं क्यू स्टार सोच-समझकर डेटा का एंटरप्रटेशन कर सकता है। तकनीक विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें अद्भुत क्षमता होगी। यह इंसानों की तरह लेकिन इंसानों से कहीं तेज काम कर सकेगा। ओपन एआई के सीईओ सैम ऐल्टमैन ने भी इसके प्रति आशंका जताई है। उन्होंने इसे इंसानों का सहकर्मी कहा है।

एजीआई तकनीक की शक्ति पर कोई रोक नहीं होगी:
क्यू स्टार जैसी एआई तकनीक के पास असीमित शक्ति होगी। हमें वास्तव में उसके बारे में पूरी तरह नहीं पता होगा। इसलिए उसपर नियंत्रण करना ज्यादा मुश्किल होगा।

इंसान ऑटोमेटेड मशीनों के मुकाबले में खड़े होंगेः
संभव है कि इंसान व मशीन एक साथ काम करें। अब तक मशीनों के जरिए इंसान काम करते हैं, लेकिन तब संभव है कि सबसे बड़ा काम खुद को अपडेट कर रही मशीनों को कंट्रोल कर पाने का हो।

एआई की वजह से करोड़ों नौकरियां खत्म हो सकती हैं
पुरानी स्किल से नौकरियां मिलने की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी। नए तकनीक का इस्तेमाल कर सकने वाले स्किल की जरूरत होगी। तकनीक की वजह से कुछ लोग तरक्की करेंगे, लेकिन ज्यादातर बेरोजगार हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button