मध्यप्रदेश
अब से कुछ देर में इंदौर के रोबोट चौराहे पर सभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार शाम को इंदौर के एमआर-9 स्थित रोबोट चौराहे पर आमसभा को संबोधित करेंगी। वे इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगी।
विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद इंदौर में कांग्रेस के किसी भी स्टार प्रचारक की यह पहली चुनावी सभा होगी। शाम करीब पांच बजे इंदौर में रोबोट चौराहे के समीप मैदान में उनकी सभा होगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व अन्य कांग्रेस नेता भी उनके साथ होंगे।
धार जिले डही में ली प्रियंका ने सभा
इंदौर आने के पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने धार जिले के डही में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा ली। यहां उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिला रही है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार भी नहीं दे पा रही है।