ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

हवाओं का रुख बदलने से रात में सिहरन, दिन में गर्मी बरकरार

भोपाल। हवाओं का रुख बार-बार बदलने से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ उतार-चढ़ाव होने लगा है। उधर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात में प्रदेश में सबसे कम 14.6 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। पचमढ़ी में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ भी कम तीव्रता वाले आ रहे हैं। इस वजह से मौसम के मिजाज पर विशेष प्रभाव नहीं हो रहा है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी, पूर्वी एवं उत्तर-दक्षिणी हो रहा है। इस वजह से नमी आने के कारण बीच-बीच में बादल भी आ जाते हैं।

हवाओं की रफ्तार भी काफी मंद बनी हुई है। रात के समय उत्तरी हवाएं चलने के कारण सिहरन बनी हुई है। उधर दिन के समय पूर्वी एवं दक्षिणी हवाएं चलने से दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। इस वजह से दिन व रात के तापमान के बीच काफी अंतर भी बना हुआ है। अभी इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के पास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है, जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में मौजूद है। दोनों पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हैं। इस वजह से इनका मौसम पर विशेष असर नहीं हो रहा है। हवाओं का रुख बार-बार बदलता रहने से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो रहा है।

Related Articles

Back to top button