ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दमोह: पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, 4 की मौत, कई गंभीर घायल

दमोह: दमोह जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 7 लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में फैक्ट्री संचालक भी शामिल है। हादसे के बाद आस पास के लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि विस्फोट बहुत भीष्ण था जोर की आवाज के साथ धमाका हुआ जिससे लोग सहम गए।

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र के बड़े पुल इलाके के पास अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। यह पटाखा फैक्ट्री अभय गुप्ता की बताई जा रही है। जहां आज पटाखा बनाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। हादसे के दौरान अंदर कई वर्कर मौजूद थे जिससे 7 लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में फैंक्ट्री संचालक भी शामिल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया।

Related Articles

Back to top button