ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

छठ पूजा तक यात्रियों को भारतीय रेलवे का तोहफा, इन रूट्स पर चलाई जा रहीं 283 स्पेशल ट्रेनें

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए भारतीय रेलवे इस वर्ष छठ पूजा तक 283 विशेष ट्रेनों की 4480 यात्राएं चला रहा है। दिल्ली-पटना, दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, दानापुर-सहरसा, दानापुर-बेंगलुरु, अंबाला-सहरसा, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर, पुरी-पटना, ओखा जैसे रेलवे मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है।  रेल मंत्रालय ने कहा, नाहरलागुन, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोचुवेली-बेंगलुरु, बनारस-मुंबई, हावड़ा-रक्सौल आदि स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएंगी।

बता दें कि 2022 के दौरान, भारतीय रेलवे ने 216 पूजा स्पेशल ट्रेनों की 2614 यात्राओं को अधिसूचित किया था। अनारक्षित कोचों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए आरपीएफ कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर कतारें बनाकर भीड़-नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

“यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। प्राथमिकता के आधार पर ट्रेन सेवा में किसी भी व्यवधान से निपटने के लिए विभिन्न अनुभागों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

प्लेटफॉर्म नंबरों के साथ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की लगातार और समय पर घोषणा के लिए उपाय किए गए हैं। महत्वपूर्ण स्टेशनों पर “may i help You” बूथ चालू रखे गए हैं जहां यात्रियों की उचित सहायता और मार्गदर्शन के लिए RPF कर्मी और TTE  तैनात हैं। चिकित्सा टीमें कॉल पर प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध हैं। पैरामेडिकल टीम के साथ एम्बुलेंस भी उपलब्ध है।

रेल मंत्रालय ने कहा, “सुरक्षा और सतर्कता विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसी भी कदाचार पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वेटिंग हॉल, रिटायरिंग रूम, विशेष रूप से प्लेटफार्मों और सामान्य तौर पर स्टेशनों पर सफाई बनाए रखने के निर्देश जोनल मुख्यालय द्वारा दिए गए हैं।”

Related Articles

Back to top button