ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मध्‍य प्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग (Election Commission) ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है और इस घोषणा के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे। 17 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं 3 दिसंबर को रिजल्‍ट घोषित किया जाएगा।

64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

मतदान के लिए प्रदेश में 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सब कम मतदाता बालाघाट विधानसभा के सोनेवानी मतदान केंद्र पर 42 हैं। सर्वाधिक 407 मतदान केंद्र सिवनी जिले के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र और सबसे कम इंदौर जिले के इंदौर तीन विधानसभा क्षेत्र में 193 हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 17 हजार 70 मतदान केंद्र संवेदनशील थे। पिछले चुनाव में सर्वाधिक मतदान रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 89.13 प्रतिशत हुआ था। जबकि सबसे 52.84 प्रतिशत मतदान आलीराजपुर के जोबट विधानसभा में हुआ था।

पांच करोड़ से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

दो अगस्त से चार अक्टूबर के बीच विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में 24 लाख 33 हजार 965 मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए तो सात लाख 50 हजार 175 के नाम हटाए गए।

दोनों आंकड़ों को मिलाकर देखा जाए तो मतदाताओं की संख्या में कुल वृद्धि 16 लाख 93 हजार 790 हुई है। 15 लाख एक हजार 146 मतदाताओं के नाम, पता और फोटो में संशोधन हुआ है। अब प्रदेश में मतदाताओं (MP Voters) की संख्या पांच करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 हो गई है।

Related Articles

Back to top button