ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

KYC News: समय पर केवाइसी कराएं, अन्यथा लगेगा 5000 का जुर्माना

ग्वालियर। कंपनी में डायरेक्टर है तो समय पर केवाइसी कराएं। केवाइसी की आखिरी तिथि 30 सितंबर है। यदि इस तिथि तक केवाइसी रिन्यू नहीं कराई तो आपको पांच हजार रुपये तक का जुर्माना चुकाना होगा, जो भी व्यक्ति किसी कंपनी का डायरेक्टर बनता है उसे 31 मार्च तक डीआइएन मतलब निदेशक पहचान संख्या मिलती है। यदि पहचान संख्या मिल चुकी है तो आपको एमसीए प्रणाली में केवाइसी कराना जरूरी होता है। ?

कंपनी सेक्रेटरी तृप्ती जैन के मुताबिक केवाइसी विवरण अपडेट करने के लिए फार्म डीआइआर-3 केवाइसी दाखिल करना होगा। वर्ष 2023 के लिए 30 सितंबर तक डीआइआर-3 केवाइसी (ईकेवाइसी) दाखिल न करने पर, डायरेक्टर के डीआइएन को निष्क्रिय के रूप में चिह्नित किया जाएगा डीआइएन को सक्रिय करने के लिए प्रत्येक निदेशक को 5000 का भुगतान जुर्माने के तौर पर करना होगा। केवाइसी फार्म दाखिल करने के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में डायरेक्टर का पैन, स्थायी पते का प्रमाण (नवीनतम बैंक विवरण या नवीनतम मोबाइल या बिजली बिल),आधार कार्ड की प्रति (भारतीय निदेशक के लिए अनिवार्य) पासपोर्ट की प्रति (यदि उपलब्ध हो) मोबाइल नंबर (सत्यापन के लिए ओटीपी की आवश्यकता होगी) ईमेल पता (सत्यापन के लिए ओटीपी की आवश्यकता होगी, साथ में इसके लिए डायरेक्टर के डिजिटल हस्ताक्षर भी अनिवार्य हैं। डायरेक्टर अपने चार्टर्ड एकाउंटेंट अथवा कंपनी सेक्रेटरी से बात करके इस फार्म को दाखिल करवा सकते है। इसलिए जुर्माने से बचने के लिए नियत तिथि के भीतर फार्म जरूर दाखिल करें।

Related Articles

Back to top button