ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

यात्री करते रह गए भोपाल स्टेशन पर इंतजार, ट्रेन बगैर ठहराव लिए पहुंच गई बीना

भोपाल। यदि फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के राज और सिमरन ने भोपाल स्टेशन पर अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस से जाने का प्लान किया होता, तो शायद उनकी ट्रेन छूट जाती। सोमवार को भोपाल के रेलवे स्टेशन पर ऐसी ही घटना सामने आई, जिससे कुछ देर के लिए रेलवे अधिकारियों से लेकर यात्रियों के दिल की धड़कनें थम सी गई। स्टेशन पर यात्री ट्रेन के ठहरने का इंतजार करते रह गए और ट्रेन धड़धड़ाते हुए आगे निकल गई, जो सीधे बीना जाकर ठहरी।

मामला अहमदाबाद से चलकर गोरखपुर को जाने वाली ट्रेन का है, जो कि सोमवार को भोपाल स्टेशन पर रुके बिना बीना पहुंच गई। जबकि इस ट्रेन से अनेक यात्रियों को सफर करना था, जो कि भोपाल स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

150 से अधिक यात्री घंटों होते रहे परेशान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन की मुख्य लाइन से गुजर गई। इस ट्रेन से गोरखपुर की ओर जाने के लिए 150 से अधिक यात्री भोपाल स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे। जब ट्रेन भोपाल में नहीं रुकी तो यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी। यात्रियों की बात सुन स्टेशन प्रबंधन ने कंट्रोल को सूचना भेजी और ट्रेन को बीना स्टेशन पर रुकवाया गया। फिर इसी समय झेलम एक्सप्रेस से सभी 150 यात्रियों को बीना भेजा गया, जहां पहुंचकर यात्री अहमदाबाद-गोरखुपर एक्सप्रेस में सवार हो सके।

इसलिए हुई गफलत

दरअसल यह भोपाल से गुजरने वाली नियमित ट्रेन नहीं थी, बल्कि रतलाम, मक्सी, संत हिरदाराम नगर से होते हुए गुजरती है। इस ट्रेन को रतलाम मंडल में बीते दिनों अधिक वर्षा के कारण बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा था। सोमवार को यह ट्रेन इटारसी के रास्ते भोपाल आ रही थी। अधिकारियों के मुताबिक कंट्रोल से स्पष्ट संदेश न मिलने के कारण यह भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकी और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button