ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राजनांदगांव में भरोसे का सम्‍मेलन में मल्लिकार्जुन खरगे का संबोधन शुरू, बोले- जय जोहार

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के ग्राम ठेकवा में कांग्रेस के भरोसे का सम्मेलन शुरू हो गया है। सम्‍मेलन में मुख्य अतिथि कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंच पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हाथ दिखाकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद राज्य गीत हुआ।

मल्लिकार्जुन खरगे ने जय जोहार, जय छत्‍तीसगढ़ से संबोधन की शुरुआत की। उन्‍होंने कहा, छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भरोसे की सरकार है। ये गरीबों, पिछड़ों, आदिवासी और किसानों की सरकार है। ये मोदी का गुजरात माडल नहीं है। कांग्रेस पार्टी और भूपेश सरकार का माडल है।

छत्‍तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पूरे प्रदेश में भरोसे का सम्मेलन हो रहा है। भरोसा करना बहुत बड़ी बात है। लेकिन कांग्रेस सरकार पर जनता ने भरोसा किया है। भरोसा है, क्योंकि किसानों का कर्जा माफ किया है। 25 सौ में धान खरीदी किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जो कहा वो सरकार ने किया। कोटवारों का मानदेय दिया है।

इसके बाद सम्‍मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज ने कहा, गढ़बो छत्तीसगढ़ का सपना अभी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाए।

1867 कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया जाएगा

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के लिए 355 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के कुल 1 हजार 867 के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया । जिसमें 177 करोड़ 86 लाख रुपये के 1 हजार 691 कार्यों का भूमिपूजन एवं 177 करोड़ 36 लाख रुपये के 176 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

Related Articles

Back to top button