ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

विदाई से पहले मानसून मेहरबान, नौ सितंबर तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में होगी बारिश

जबलपुर,। मौसम विभाग के अनुसार नौ सितंबर तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। बहरहाल बारिश होने के बाद लोगों को जहां तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं बारिश न होने से सूख रहीं फसलों से किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें भी हटने लगी हैं। जबलपुर में मानसून सीजन में अब तक 44 इंच बारिश हो चुकी है जबकि सीजन में औसतन 52 इंच होती है।

मध्यम से भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र भी बन रहा है। मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके असर से अगले 24 घंटे के दौरान हल्की व मध्यम बारिश होगी वहीं सात और आठ सितंबर को मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। वहीं नौ सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है नया सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है। इसके प्रभाव से कम दाब का क्षेत्र भी बना हुआ है, जो अगले 48 घंटे में और मजबूत होगा। इसके असर से अभी कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल बारिश न होने से धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद काफी हद तक राहत मिली है।

विदा होने से पहले मानसून एक बार फिर मेहरबान

विदा होने से पहले मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। करीब 15 दिन से थमा बारिश फिर शुरू हो गया है। मंगलवार को दिन बादल आते-जाते रहे और शाम होने से पहले बरस पड़े। गरज-चमक के साथ अपरान्ह पौने चार बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रात भर जारी रहा। कभी मध्यम तो कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। इसे मानसून का अंतिम दौर कहा जा रहा है।

करीब एक पखवाड़े बाद आखिरकार मानसून की बेरूखी टूटी

करीब एक पखवाड़े बाद आखिरकार मानसून की बेरूखी टूट गई। मंगलवार को सुबह से धूप- बादल के बीच रस्साकशी चलती रही पर जैसे ही शाम होने को आई बादलों का पलड़ा भारी हो गया। मौसम ने अचानक पलटी मारी और करीब पौने चार बजे झमाझम बारिश होने लगी। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ करीब 15 मिनट तक कभी मध्यम तो कभी तेज बारिश होती रही।

तापमान में आई तीन डिग्री की नरमी

मंगलवार को हुई बारिश और छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तरी हवा के फेर में दिन का तापमान भी करीब तीन डिग्री तक कम हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री से तीन डिग्री कम होकर 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। हालांकि मौसम विभाग की माने तो बारिश का क्रम जारी रहने से तापमान भी और नरमी आएगी।

एक पखवाड़े बाद बढ़ा बारिश का आंकड़ा

मानसून के मेहरमान होने के बाद पिछले करीब 15 दिन से थमा बारिश का आंकड़ा भी कुछ बढ़ गया है। मानसून सीजन में अब तक 1118.9 मिलीमीटर यानी 44. इंच बारिश हो चुकी है जबकि गत वर्ष आज के दिन तक 1153.5 मिलीमीटी यानी 45.4 इंच बारिश हो चुकी थी। वहीं मानसून की दोबारा सक्रियता को देखते हुए ये अंदाजा भी लगाया जा रहा है सितंबर माह में बारिश अपने औसत 52 इंच के आंकड़े तक पहुंच सकती है। क्योंकि 18 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button