ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

पलंग के अंदर बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना आर्थिक तंगी के हो जाएंगे शिकार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर एक चीज का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। घर में रखी चीजें सही स्थान और सही दिशा में होनी चाहिए। यदि इन्हें सही स्थान पर न रखा जाए, तो ये नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती हैं, जो परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर असर डालते हैं। अक्सर देखा जाता है कि जगह की कमी होने के कारण लोग कुछ सामान बिस्तर की पेटी में रख देते हैं। वास्तु शास्त्र में अगर कुछ चीजें बिस्तर की पेटी में रखी जाए, तो बहुत अशुभ मानी जाती है, इसलिए बेहतर होगा कि इन्हें आप आज ही बाहर निकाल लें। आइए, जानते हैं कि वे चीजें कौन-सी हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी भी भगवान की मूर्ति या तस्वीर बिस्तर की पेटी में नहीं रखना चाहिए। यदि कोई मूर्ति या तस्वीर कोई बॉक्स में रखकर भी रखी गई है, तो उसे आज ही बाहर निकाल लें। इसके अलावा बिस्तर की पेटी में मृत पूर्वजों की तस्वीर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में पितृ दोष बढ़ता है।

सोने-चांदी के गहने

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार लोग सोने और चांदी की गहने बिस्तर की पेटी में रख देते हैं। कहा जाता है कि सोना भगवान विष्णु को प्रिय होता है। इनमें मां लक्ष्मी का वास होता है। बेड के अंदर रखे सोने के गहने पर सोने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। यह अशुभ माना जाता है, इससे आप आर्थिक तंगी से घिर सकते हैं।

अनाज या खाद्य सामग्री

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बिस्तर की पेटी में भूल कर भी अनाज या खाद्य सामग्री नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। इससे आपकी धन-धान्य में कमी आ सकती है। ऐसे में व्यक्ति के मन में बुरे विचार आने लगते हैं। खाने से संबंधित कोई भी सामान रसोई घर में ही रखें।

बर्तन

रसोई घर के बर्तन कभी भी बिस्तर की पेटी में नहीं रखना चाहिए। अक्सर देखा गया है कि ज्यादा बर्तन होने पर लोग इन्हें बिस्तर की पेटी में रख देते हैं, जो अशुभ माना जाता है। रसोईघर के बर्तनों में देवी लक्ष्मी का वास होता है। यदि उन बर्तनों के ऊपर आप सोते हैं, तो मां लक्ष्मी का अपमान होता है। साथ ही इससे दांपत्य जीवन में बाधाएं आने लगती हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button