ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने दी ट्राफी और मेडल

बुरहानपुर। राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार दोपहर समापन हो गया। प्रतियोगिता के तहत आयोजित शतरंज व खो-खो की स्पर्धाओं में इस बार इंदौर संभाग ने बाजी मारी है।

शतरंज प्रतियोगिता 14, 17 और 19 वर्ष आयु बालक-बालिका वर्ग में आयोजित की थी। इनमें से दो आयु वर्गों में इंदौर के खिलाड़ी पहले स्थान पर रहे। जबकि खो-खो के 17 वर्ष बालक और बालिका दोनों वर्गों में इंदौर संभाग की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है। शतरंज के कई वर्गों में भोपाल संभाग के भी पांच खिलाड़ियों ने भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया है।

निराश हाेने की जगह समीक्षा करें

समापन समारोह को संबोधित करते हुए सीइओ जिला पंचायत सृष्टि देशमुख ने कहा कि हारने वाले खिलाड़ी निराश न हों। वे हार के कारणों की समीक्षा करें, जिससे आने वाली प्रतियोगिताओं में पूरे जोश से खेलें और जीत हासिल कर सकें। जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ने कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हार से हमें सीखना चाहिए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी, सहायक संचालक रवींद्र महाजन, खेल अधिकारी गोपाल चौधरी ने भी अपनी बात रखी।

ये रहे विजेता खिलाड़ी

शतरंज प्रतियोगिता के 14 वर्ष आयु के बालक वर्ग में रीवा के सक्षम अग्रवाल प्रथम, भोपाल के दीर्घ श्रीवास्तव और नर्मदापुरम के हर्ष माहेश्वरी तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु के बालिका वर्ग में भोपाल की कनिष्का चौधरी प्रथम, इंदौर की नायशा जैन द्वितीय और उज्जैन की स्वरा सूर्या तीसरे स्थान पर रहीं।

सत्रह वर्ष आयु के बालक वर्ग में इंदौर के सुजाय जैन प्रथम, भोपाल के काव्य जैन द्वितीय और उज्जैन के हितांश हरभजन तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में इंदौर की अविका पंवार प्रथम, इंदौर की आद्या जमीदार द्वतीय और भोपाल की इरा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।

19 वर्ष के बालक वर्ग में इंदौर के हर्ष मित्तल प्रथम, ग्वालियर के राम शर्मा द्वितीय और जबलपुर के वैभव नीमा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नर्मदापुरम की मुस्कान पवार प्रथम, रीवा की भूमिका देशमुख द्वितीय और भोपाल की श्रुति राठी तीसरे स्थान पर रहीं।

खो-खो प्रतियोगिता के 17 वर्ष के बालक वर्ग में इंदौर संभाग प्रथम, आदिवासी विकास द्वितीय और भोपाल संभाग की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में भी इंदौर संभाग प्रथम, जबलपुर द्वितीय और उज्जैन संभाग को तीसरा स्थान मिला है।

Related Articles

Back to top button