ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

सतना टीचर बना हैवान साईकिल की हवा निकालने पर आठवीं कक्षा के छात्र की बर्बरतापूर्ण की पिटाई।

सतना स्थित एक स्कूल में आठवी कक्षा के छात्र को हेडमास्टर सिर्फ इसलिए बर्बरतापूर्ण तरीके से पीटा कि उसने साइकल के टायर की हवा निकाल दी थी. छात्र पर लगाए गए आरोप के बाद हेड मास्टर का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा. हेडमास्टर ने मारपीट किए जाने के बाद बाल पकड़कर क्लास में भी घुमाया. बताया गया है कि सतना के माधवगढ़ स्थित शासकीय माध्यमिक बालक शाला में आठवी कक्षा के छात्र को हेडमास्टर राजेश त्रिशला ने साइकल के टायर की हवा निकालते हुए देख लिया. फिर क्या था हेडमास्टर ने छात्र को पकड़कर स्कूल परिसर में ही घसीट-घसीटकर लाते मारी. यहां तक कि बाल पकड़कर क्लास में घुमाया. हेडमास्टर द्वारा की गई मारपीट से घबराया छात्र अब स्कूल जाने से भी डर रहा है. इस मामले की शिकायत जब जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंची तो उन्होने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है. चर्चाओं में यह बात सामने आई है कि कई छात्र साइकल से स्कूल आते है, वहीं टीचर मोटर साइकलों से आते. देखने में आ रहा था कि आए दिन किसी न किसी टायर की हवा निकाल दी जाती रही. जिससे शिक्षक व छात्र परेशान रहे. तभी से हवा निकालने वालों की निगरानी की जा रही थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button