ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 19 अगस्त को मनेगी हरियाली तीज जानिए शुभ मुहूर्त पूजा विधि

भोपाल। सावन माह में हरियाली तीज का विशेष महत्व रहता है। हरियाली तीज का उत्सव इस बार 19 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं हरे रंग की साड़ी, हरी चूडिय़ां पहनकर शिव गौरी की पूजा-अर्चना करेंगी। हरियाली तीज को इस दिन पडऩे जा रहा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र कुछ खास बना देगा। ये नक्षत्र सुबह से लेकर देर रात 1:47 बजे तक रहने वाला है।

शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य आलोक उपाध्याय ने बताया कि 19 अगस्त को हरियाली तीज वाले दिन पूजा के लिए शुभ समय सुबह 7.30 बजे से 9.08 बजे तक है। इसके बाद दूसरा मुहूर्त दोपहर में 12:25 बजे से शाम 5:19 बजे तक है। वहीं इसी दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक रहने वाला है।

बाजारों में पसरी रौनक

हरियाली तीज के चलते शहर के बाजारों में महिलाओं ने जरूरी सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है। हरियाली तीज के लिए साड़ियों की दुकानों पर कई तरह की हरे रंग की साड़ियां रखी गई हैं। बाजार में साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही हैं। महिलाएं साड़ियां, चूड़ियां आदि श्रृंगार की सामग्री खरीद रही हैं।

ऐसे करें पूजन

– हरियाली तीज के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद नए वस्त्र पहनें।

– इस दिन सोलह श्रंगार करें और पूरे दिन व्रत रहें।

– हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के साथ ही श्रीजी की भी पूजा की जाती है।

– पूजा के लिए एक चौकी तैयार करें और उसपर पीले रंग का कपड़ा बिछा दें।

– फिर इस चौकी में भगवान की मूर्तियां स्थापित करें और भगवान को नए वस्त्र पहनाएं।

– इसके बाद माता पार्वती को सोलह श्रृंगार से जुड़े सभी सामान, साड़ी और चुनरी अर्पित करें।

– पूजा के दौरान तीज की व्रत कथा सुनें या पढ़े। इसके बाद आरती करें।

डिसक्लेमर – ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button