ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मध्य प्रदेश वनों की कटाई में भी नंबर वन-राज्य सभा सदस्य तन्खा

जबलपुर। मध्य पदेश में अपराध कुपोषण और बेरोजगारी के साथ ही जंगलों की कटाई भी तेजी से बढ़ी है। इस मामले में भी प्रदेश नंबर वन पर आ चुका है। एक ट्वीट के माध्यम से यह कहना है राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा का। वे राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाल में सरकार की ओर से प्रस्तुत जवाब के आधार पर बोल रहे थे।

केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री के जवाब पर कहा

केंद्र सरकार के आंकड़ों को आधार बनाकर राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि अपराध, बेरोजगारी और कुपोषण के बाद अब जंगलों की कटाई में भी मध्यप्रदेश देश में नंबर वन हो चुका है। राज्यसभा में उनके सवाल पर केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जो जानकारी पेश की- वो चौंकाने वाली है। राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री के जवाब के आधार पर बताया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान देश भर में 90 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्र में जंगल काटे गए। जिसमें सबसे ज्यादा रकबा मध्य प्रदेश से है। यहां 19 हजार 730 हैक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुुंचाया गया है।

राज्यसभा में उठाया सवाल

सरकार के अनुसार सूची में मध्यप्रदेश के बाद उड़ीसा, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश का नंबर आता है। इन राज्यों में भी बड़े पैमाने पर डीफारेस्टेशन हुआ है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने राज्यसभा में सवाल पूछा था कि वर्ष 2018 से 2023 के बीच यानि बीते पांच वर्षों के दरमियान विकास कार्यों के नाम पर कितना डीफारेस्टेशन हुआ है। इसी के जवाब में केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यवार जानकारी पेश की है जिसमें वनों की कटाई में एमपी देश में पहले नंबर पर है।

जवाब को किया ट्वीट

राज्यसभा से मिले आंकड़ों को विवेक तन्खा ने सार्वजनिक करते हुए यह ट्वीट किया कि- ‘अपराध, कुपोषण, बेरोजगारी के बाद वनों के विनाश में भी एमपी नंबर वन है।’ विवेक तन्खा ने कहा कि ये आंकड़े एमपी में भाजपा सरकार का कुशासन दिखा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button