ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

वर्षा का दिन में विश्राम रात में रिमझिम फुहार

 लगातार रिमझिम वर्षा के बाद रविवार को दिनभर बादल तो नजर आए लेकिन पानी नहीं बरसा। हालांकि रात में हल्की रिमझिम वर्षा हुई। दिन में उमसभरी गर्मी भी महसूस की गई। इससे लोग हलकान होते रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी वर्षा का सिस्टम सक्रिय है। ऐसे में सोमवार को भी वर्षा संभावित रहेगी।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून द्रोणिका जैसलमेर, दिघा, रतलाम, बेतूल, चंद्रपुर, कोंडागांव, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर अंडमान सागर तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व विदर्भ और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक विंड शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में 24 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी होने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिण छत्तीसगढ़ अधिकांश स्थानों पर, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश संभावित है।

25 जुलाई के आसपास बंगाल के खाड़ी में एक सिस्टम डेवलप होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में लगातार वर्षा की गतिविधि उतार चढाव के बने रहने की संभावना है। बता दें कि एक जून से अभी तक बिलासपुर में औसत से कम वर्षा हुई है।

बीते सप्ताह स्थिति थोड़ी ठीक रही। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में एक निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है जिसके कारण वर्षा की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। जुलाई के आखिर में तेज वर्षा की भी संभावना है। आमजन को गर्मी और उमस से इसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। वही किसानों के लिए भी यह वर्षा लाभदायक होगा।

Related Articles

Back to top button