ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में जिला स्तर पर तबादलों की समय सीमा खत्म अब नहीं बढ़ेगी तारीख

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में जिला स्तर पर तबादला करने की अवधि शुक्रवार को पूरी हो गई। मंत्रियों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सात दिन अवधि बढ़ाई थी। अब इसे और नहीं बढ़ाया जाएगा।

वहीं, राज्य स्तर पर तबादलों की प्रक्रिया विधानसभा के मानसून सत्र के बाद पूरी कर ली जाएगी। 31 जुलाई तक मुख्य सचिव और डीजीपी को तबादले करके प्रतिवेदन निर्वाचन आयोग को देना है। इसमें उन अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर हटाना है जिन्हें एक स्थान पर रहते हुए तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला स्तर पर तबादला करने के लिए 30 जून तक का समय विभागों को दिया गया था। प्रभारी मंत्रियों ने व्यस्तता के कारण तबादले न हो पाने की बात मुख्यमंत्री के सामने रखी थी। इस पर उन्होंने तबादला अवधि सात जुलाई कर दी थी।

इसमें यह व्यवस्था बनाई गई थी कि प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से तबादले किए जाएं ताकि स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाया जा सके और राज्य स्तर पर मामले न आएं। शुक्रवार को तबादला करने की अवधि पूरी हो गई। इसमें अभी वृद्धि करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

वहीं, सभी विभागों को ऐसे राज्य संवर्ग के अधिकारियों के तबादले 31 जुलाई से पहले करने के लिए कहा गया है, जो सीधे निर्वाचन कार्य में संलग्न हैं। इनमें कलेक्टर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल हैं।

इसी तरह गृह विभाग को पुलिस महानिरीक्षक से लेकर उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले करने के लिए कहा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के बाद यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button