ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नशे के खिलाफ उतरकर गांव में शराबबंदी कराने महिलाओं ने खोला मोर्चा

नरसिंहपुर/गोटेगांव। नशा एक हंसते खेलते परिवार को बर्बाद कर देती है। शराब जैसा नशा अगर घर का एक व्यक्ति भी करता हो तो इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। यही कारण है कि इसके कारण सबसे ज्यादा प्रताड़ित महिलाएं होती हैं। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम भड़री में अब महिलाएं नशे के खिलाफ एक जुट हो गई हैं और गांव में शराब बंदी कराने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल इस गांव में जगह-जगह अवैध रूप से शराब बेची जा रही है जिससे गांव की महिलाएं परेशान हो चुकी हैं।

शराब बंद कराने किया प्रदर्शन

गोटेगांव के ग्राम भड़री में सबसे ज्यादा अवैध रूप से शराब बिक रही है। शुक्रवार को महिलाओं ने जहां से अवैध शराब का विक्रय हो रहा है वहां जाकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब बिकने के कारण छोटे-छोटे बच्चे भी बिगड़ रहे हैं। गांव का वातावरण भी खराब हो रहा है। प्रशासन अवैध शराब बेंचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे। जिससे शराब बेंचने वालो को सबक मिल सके।

सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी मिला साथ

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद लोधी का कहना है कि महिलाओं की सम्मान के लिए शासन-प्रशासन अनेक योजनाएं चला रही है। ऐसे में महिलाओं के सम्मान के लिए गांव में बिकने वाली अवैध शराब भी सरकार को बंद करना चाहिए, ताकि जो घरेलू हिंसा हो रही है वह रुक सके। नशा के कारण कई घर परिवार बर्बाद भी हो रहे हैं और बच्चों की शिक्षा भी नहीं हो पाती। ऐसे में सरकार को ध्यान देना चाहिए। चौ. अजय पटेल ने भी अवैध शराब की बिक्री रोकने मांग की है। पूर्व विधायक इंजी. शेखर चौधरी का कहना है कि गांव-गांव बिकने वाली शराब पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए। शासन प्रशासन को अधिकारियों को कड़े निर्देश देना चाहिए। महिलाओं का कहना है कि हर गांव में अवैध शराब जल्दी बंद नहीं होती तो नरसिंहपुर जाकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button