ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मच्छरों से लोग परेशान नजर नहीं आ रही नगर निगम की फागिंग मशीन

इंदौर। शहर में मच्छरों का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। शाम होते ही मच्छरों की वजह से लोगों का कहीं खड़े रहना भी मुश्किल है। इसके चलते अन्य मच्छरजनित बीमारियों के बढ़े का खतरा भी बढ़ गया है। नगर निगम का दावा है कि समय-समय पर फागिंग कर मच्छर नियंत्रित किए जाते हैं लेकिन यह फागिंग मशीन कहां है और कब चलती है यह किसी को नहीं पता। सिर्फ इतना ही नहीं मलेरिया विभाग की टीमें भी मैदान में कहीं नजर नहीं आ रही हैं।

हर वर्ष इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। यह जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को भी है बावजूद इसके कोई पूर्व तैयारी नहीं की जाती। इस वर्ष भी मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के बाद निगम के अधिकारियों की नींद खुली है। शाम के वक्त तो प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। निगम के पास प्रत्येक जोन में दो-दो फागिंग मशीनें हैं। दावा किया जाता है कि ये मशीन चालू हालत में हैं और इसका नियमित इस्तेमाल भी किया जा रहा है, लेकिन नागरिकों को ये मशीनें नजर नहीं आती।

जब परेशान पार्षद ने खुद खरीद ली थी मशीन

कुछ वर्ष पहले भी शहर में मच्छरों का ऐसा ही प्रकोप देखने को मिला था। उस वक्त भी निगम की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे थे। पार्षदों ने भी आरोप लगाए थे कि अधिकारी उनके वार्ड में फागिंग ही नहीं करते। आक्रोशित होकर एक पार्षद ने तो फागिंग मशीन ही खरीद ली थी। ये पार्षद स्वयं फागिंग करते थे। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की थी।

नियंत्रित है मच्छरों का प्रकोप

मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए नियमित फागिंग की जाती है। प्रत्येक जोन में दो मशीनें हैं। इस तरह इंदौर में 38 फागिंग मशीनें हैं। वार्ड में जरूरत के हिसाब से फागिंग के दिन तय हैं। कर्मचारी लगातार मच्छर रोधी कार्रवाई करते रहते हैं।

– डा. अखिलेश उपाध्याय, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम

Related Articles

Back to top button