ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रदेश के 700 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री कल करेंगे सम्मानित

 भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं)के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम में मेधावी सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष 700 से अधिक विद्यार्थी राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय मेधावी सूची में शामिल हुए हैं। मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानपत्र से सम्मानित करेंगे।

रविंद्र भवन में मंगलवार को दोपहर एक बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश भर के विद्यार्थी सोमवार शाम सात बजे तक राजधानी पहुंच जाएंगे।इनके रूकने की व्यवस्था आइकफ आश्रम और तुलसी नगर स्थित गुजराती भवन में ठहरने की व्यवस्था की गई है।विद्यार्थियों के परिवहन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के स्थानीय मद से वाहन की व्यवस्था की जाएगी। संभागीय संयुक्त संचालक अपने संभाग के जिलों से आने वाले विद्यार्थियों के आवागमन की व्यवस्था की मानीटरिंग करेंगे।आयोजन के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कार्यक्रम एवं आवास व्यवस्था के संबंध में अन्य जानकारी के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी योजना अधिकारी बीएल मालवीय, मुकेश जैन एवं नीलेश यादव को बनाया गया है।बता दें, कि इस बार बारहवीं प्रावीण्य सूची में शामिल 631 विद्यार्थियों को ई-स्कूटर प्रदान किया जाएगा।

75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार की जा रही है

मप्र बोर्ड 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक लाने वाले विद्यार्थियों की सूची विभाग तैयार करने में जुटा है। इन्हें 25 हजार रुपये की राशि लैपटाप के लिए राशि शासन की ओर से हर साल प्रदान की जाती है। इस बार के लिए भी सूची तैयार की जा रही है।

Related Articles

Back to top button