ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सिंधी पंचायत के फैसला बोर्ड में युवाओं को शामिल करने पर जोर जल्द होगा गठन

भोपाल। पूज्य सिंधी पंचायत ने सामाजिक बुराइयां दूर करने के लिए अधिकार संपन्न फैसला बोर्ड बनाने का निर्णय लिया है। पंचायत का फोकस मृत्युभोज रोकने एवं मांगलिक अवसरों पर फिजूलखर्ची रोकने पर है। इसके लिए वर्तमान पदाधिकारी ऐसे युवाओं को बोर्ड में शामिल करना चाहते हैं जिनका समाज में प्रभाव भी हो और वे सामाजिक कार्य के लिए समय भी दे सकें।

पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी के अनुसार फैसला बोर्ड का चयन पदाधिकारियों द्वारा किए जाने की परंपरा है। कार्यकारिणी का गठन भी चुनी हुई टीम करती है। जल्द ही पदाधिकारियों की बैठक होगी, इसमें बोर्ड एवं कार्यसमिति गठन पर चर्चा की जाएगी।

इस बार कार्यकारिणी के साथ ही फैसला बोर्ड का गठन किया जाएगा। चांदवानी का कहना है कि चूंकि सभी उम्मीदवार सामाजिक बुराइयां दूर करने के पक्ष में है इसलिए चुनाव परिणाम कुछ भी हो, यह तय है कि इस प्रस्ताव का कोई भी विरोध नहीं करेगा। पदाधिकारियों की बैठक में प्रस्ताव पारित करने के बाद उसे साधारण सभा में भी लाया जाएगा। सदस्यों से विचार-विमर्श करने के बाद इसके गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

फैसला बोर्ड संयोजक के लिए राज मनवानी का नाम प्रस्तावित था, लेकिन अब करीब आधा दर्जन दावेदारों के नाम सामने आए हैं। पंचायत अध्यक्ष साबू रीझवानी का कहना है कि बोर्ड के गठन की परंपरा हमारे बुजुर्गो ने शुरू की थी। इस बार बोर्ड में युवाओं को भी शामिल किया जाएगा ताकि सामाजिक बुराइयों को दूर करने में सभी वर्गो की मदद मिल सके। निर्णय सर्वसम्मति से लिया जाएगा।

नहीं लग पा रही है रोक, यही चिंता

पंचायत द्वारा लंबे समय से सामाजिक बुराइयां दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक पंचायत का फोकस मृत्युभोज समाप्त करने पर रहा है। अब पंचायत नए फैसला बोर्ड के माध्यम से मांगलिक अवसरों पर फिजूलखर्ची रोकने, विवाह से पहले काकटेल पार्टी नहीं करने एवं बारात सादगी से निकालने जैसे फैसले लेगी। इन पर अमल कराने की जिम्मेदारी बोर्ड के सदस्यों की होगी। हाल ही में कुछ लोगों ने रोक के बावजूद मृत्युभोज किया। इस कारण पंचायत चाहती है कि बोर्ड के माध्यम से रोक लगाने का निर्णय सख्ती से लागू किया जाए।

Related Articles

Back to top button