ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

मौत से पहले आदित्य सिंह राजपूत ने दोस्तों संग की थी पार्टी इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ खुलासा

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। टेलीविजन शोज का हिस्सा रह चुके आदित्य सिंह राजपूत की मौत हो गई है। वे एक एक्टर और मॉडल थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके घर के बाथरूम से उनकी बॉडी मिली है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आदित्य सिर्फ 32 साल के थे। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अच्छी खासी जगह बना ली थी। आदित्य की मौत की खबर सुनकर इंडस्ट्री में हर कोई हैरान है। वे मुंबई के अंधेरी में रहते थे। बिल्डिंग के 11वीं मंजिल पर उनका घर था।

दोस्तों संग की पार्टी

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार आदित्य के दो दोस्तों को उनकी लाश बाथरूम में मिली। जिसके बाद वे दोनों और वॉचमैन मिलकर एक्टर को अस्पताल लेकर गए। लेकिन आदित्य की तब तक मौत हो चुकी थी। फिलहाल आदित्य की मौत की वजह आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। सूत्रों के हवाले पता चला है कि उनकी मौत का कारण ज्यादा मात्रा में ड्रग्स का सेवन करना भी हो सकता है।

 

मौत से पहले आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पोस्ट शेयर की थी, जिससे ये पता चलता है कि उन्होंने अपने करीबी दोस्तों संग पार्टी की थी। आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें रूफटॉप व्यू दिख रहा है। इसके साथ आदित्य ने कैप्शन में लिखा संडे फंडे बेस्टीज के साथ। फोटोज देखकर कहा जा सकता है कि एक्टर ने उस पार्टी को काफी एंजॉय किया।

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज

वहीं आदित्य के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर ली थी। उन्होंने बतौर मॉडल करियर का आगाज किया था। जिसके बाद से उन्हें कई टीवी शोज और फिल्में मिली। आदित्य पॉपुलर शो CID के कुछ एपिसोड्स में भी नजर आए थे।

वे रियलिटी शो स्प्लिट्सविला का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें मैंने गांधी को नहीं मारा, क्रांतिवीर, यू मी और हम जैसी फिल्मों में भी देखे जा चुके हैं। एक्टिंग के अलावा आदित्य कई ब्रांड्स के लिए कास्टिंग काॅर्डिनेटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button