ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बेमौसम बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत, आज भी 11 राज्यों में तेज बारिश के आसार

मई की शुरुआत आमतौर पर चिलचिलाती गर्मी से होती थी, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शानदार बारिश के साथ मई माह की शुरुआत हुई है। लोगों को एसी-कूलर तो छोड़िए, पंखे तक बंद करने पड़े। हालात ये हैं कि कई राज्यों में बारिश की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नई दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक हर जगह बारिश के चलते तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो-तीन दिन ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहेगा।

बेमौसम बारिश से राजधानी दिल्ली का तापमान सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) अधिकारियों का कहना है कि इस बारिश का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है। बताया जा रहा है कि राजधानी में 2010 के बाद से यह महीने का दूसरा सबसे ठंडा दिन है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और 19 न्यूनतम तापमान डिग्री रहने के आसार हैं। साथ ही 30-40 किमी की तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देशभर में आज यानी 2 मई को 11 राज्यों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश के आसार है। दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान उत्तर प्रदेश, पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, देश के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

उत्तराखंड में आज विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में कहीं-कहीं बारिश, बिजली और ओला गिरने के आसार हैं। इसके अलावा 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। यूपी में आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, असम, महाराष्ट्र में भी आज बारिश के साथ ओला गिरने के आसार है।

 

Related Articles

Back to top button