ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

ईदगाह में नमाज के बाद फायारिंग पर उठी गिरफ्तारी की मांग

जयपुर । राजस्थान में कोटा जिले के सांगोद कस्बे में ईद के दिन 22 अप्रैल को सामृहिक नमाज के मौके कुछ लोगों द्वारा फायरिंग करने का मामला गरमा गया है। भाजपा और विश्व हिंदू परिषद ने आरोपितों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना के चार दिन बाद 26 अप्रैल की शाम को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई।करीब 26 सेकेंड के वीडियो में तीन लोग सांगोद के ईदगाह में फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। कोटा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। शेष के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।वीडियो में तीन व्यक्ति दो बैरल वाली बंदूकों के साथ नमाज पढ़ते लोगों के बीच अलग-अलग बैठे हैं और रुक-रुक कर फायरिंग कर रहे हैं।मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस को बताया कि ईद की खुशी में फायरिंग की गई है। स्थानीय वक्फ कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा मुश्ताक ने बताया कि ईद की नमाज के बाद वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार लाइसेंस की बंदूक में बारूद भरकर आकाश में चलाई गई थी।

धमाके की आवाज सुनकर घरों में बैठी महिलाओं को पता चलता है कि नमाज अदा हो चुकी है।उधर भाजपा विधायक मदन दिलावर ने फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि 22 तारीख को यह घटना हुई। लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया, यह राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आंदोलन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री बनवारी गौड़ ने कहा,सभी आरोपितों को नामजद कर गिरफ्तार किया जाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button