ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर। गाय से टकराने से वंदे भारत ट्रेन हुई दुर्घटनाग्रस्त इंजन हुआ क्षतिग्रस्त।

डबरा ग्वालियर* वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को नई दिल्ली से भोपाल जा रही थी वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है। ग्वालियर के डबरा में वंदे भारत ट्रेन से एक गाय टकरा गई, जिससे ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दरअसल, घटना शाम 6.15 बजे की है। वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से भोपाल (रानी कमलापति) जा रही थी, तभी डबरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से एक गाय टकरा गई जिससे इंजन का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद डबरा स्टेशन पर 20 मिनट तक ट्रेन रोकी गई। बाद में टेक्निकल स्टाफ ने बोनट को दुरुस्त किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया बता दें कि 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी थी। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली तक चलती है। ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हर दिन सुबह 5 बजे छूटती है और दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर दिल्‍ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचती है। इसी तरह नई दिल्‍ली से दोपहर 2:45 बजे रवाना होती है और रात 10 बजकर 35 मिनट पर रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन पर पहुंचती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button