ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

IGI एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगा देश का पहला एलिवेटेड टैक्सी-वे

दिल्ली एयरपोर्ट पर अभी कई अहम निर्माण हो रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा निर्माण एलिवेटेड टैक्सी-वे का हो रहा है। यह भारत का पहला एलिवेटेड टैक्सी-वे है। माना जा रहा है कि यह सितंबर से शुरू हो सकता है। एलिवेटेड टैक्सी-वे टर्मिनल-1 व टर्मिनल-3 को आपस में जोड़ने का कार्य करेगा।इसके शुरू होने से टर्मिनल-3 में अधिक विमानों की आवाजाही हो सकेगी। कई बार पर्याप्त जगह के अभाव में विमानों को उड़ान भरने में विलंब की समस्या का सामना करना पड़ता है, क्योंकि टैक्सी-वे पर जगह नहीं मिलने के कारण विमानों को टर्मिनल के पास खड़ा किया जाता है। इससे विमानों के आवागमन में दिक्कत होती है। साथ ही ये एलिवेटेड टैक्सी-वे टर्मिनल 1 व टर्मिनल 3 को आपस में जोड़ने का कार्य करेगा।

सितंबर में हो सकता है शुरू

आईजीआई पर बन रहे इस नए टैक्सी-वे की लंबाई 1.8 किमी और चौड़ाई 203 मीटर होगी। यह टैक्सी-वे एक 8 मीटर ऊंचे पुल पर होगा। सूत्रों की मानें तो बीसीएएस और डीजीसीए के इंजीनियरों ने इस टैक्सी-वे की जांच शुरू कर दी है और इसी से उम्मीद लगाई जा रही है कि सितंबर में इसको खोल दिया जाए।

बता दें कि इस टैक्सी-वे का निर्माण पिछले साल तक पूरा होने था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसके निर्माण के में काफी देर हुई है।जानकारी के अनुसार, आईजीआई पर बन रहे टैक्सी-वे जैसे टैक्सी-वे का निर्माण दुनिया भर के कई देश अपने हवाई अड्डों पर कर चुके हैं। इन सभी स्थानों पर सुरक्षित कारकों का अध्ययन कर इसका निर्माण यहां किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button