ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग में अभी जारी रहेगी बारिश, झालावाड़ में बिजली गिरने से मजदूर की मौत

पूर्वी राजस्थान| पूर्वी राजस्थान के करौली श्री महावीरजी में सर्वाधिक 70 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है, पश्चिम राजस्थान में नागौर के परबतसर में 44 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वaजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। हनुमानगढ़ जिले और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश के कारण कोहरा और धुंध देखने को मिले। जयपुर, सीकर, दौसा, बूंदी, अलवर, बाड़मेर समेत कई जगह पर ओलावृष्टि हुई है।

झालावाड़ के गोविंदपुरा में बिजली गिरने से मजदूर की मौत

झालावाड़ के गोविंदपुरा में बिजली गिरने से एक मजदूर शंभू लाल लोधा की मौत हो गई। वह खेत पर धनिया की फसल तैयार करवा रहा था। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से उसने दम तोड़ दिया। वह 45 साल का था।

21-22 मार्च को आंधी-बारिश में कमी आएगी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 21-22 मार्च को इस तंत्र का प्रभाव कम होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 23-24 मार्च को सक्रिय होगा

मौसम निदेशक के अनुसार 23 मार्च को फिर से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ आंधी, बारिश, ओलावृष्टि की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

ओलावृष्टि और बारिश का मौसम मार्च में क्यों आया ?

पश्चिमी जेट स्ट्रीम इसका बड़ा कारण है, जो वायुमंडल में 10 से 12 किलोमीटर ऊंचाई पर बनती है। मौजूदा सीजन में यह सामान्य तौर पर हिमालय से लेकर उत्तरी रीजन जम्मू कश्मीर तक बनती है। लेकिन इस बार यह साउथ रीजन में आ गई है। इसका असर राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों पर पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button