ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मध्यम वर्ग को बड़ी सौगात, अब 7 लाख तक ले सकते हैं टैक्स छूट

नई दिल्ली     केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए देश का आम बजट पेश कर दिया। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह मौजूदा नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार का आखिरी पूर्ण बजट रहा। बजट की घोषणाओं पर इसका असर भी देखने को मिला।

बजट पर राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बजट भाषण के बाद ट्वीट किया, केंद्रीय बजट 2023-24 से देश में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है जो हमें कुछ वर्षों के भीतर 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर ले जाएगा।

जानिए क्या-क्या हुआ महंगा

 चिमनी
विदेशी इलेक्ट्रिक चिमनी
कुछ मोबाइल फोन
कैमरे के लैंस
विदेश से आने वाली चांदी से बनी चीजें
सिगरेट
सोना, चांदी, प्लेटिनम

जानिए क्या हुआ सस्ता

 खिलौने
साइकिल
ऑटोमोबाइल
देसी मोबाइल
इलेक्ट्रिक वाहन
एलसीडी टीवी
बायोगैस से जुड़ी चीजें

व्यक्तिगत आयकर की नई टैक्स दर

 व्यक्तिगत आयकर की नई टैक्स दर 0 से 3 लाख रुपये तक शून्य, 3 से 6 लाख रुपये तक 5%, 6 से 9 लाख रुपये 10%, 9 से 12 लाख रुपये 15%, 12 से 15 लाख रुपये तक  20% और 15 लाख से ऊपर 30% रहेगी।

इनकम टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान

 0- 3 लाख: कोई टैक्स नहीं
3-6 लाख: 5%
6-9 लाख: 10%
9-12 लाख: 15%

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.O

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.O की शुरुआत की जाएगी। युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने के लिए 30 स्किल इंडिया नेशनल सेक्टर खोले जाएं।

ऊर्जा सुरक्षा में 35 हजार करोड़ का निवेश

ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20,700 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button