ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 से निपटने को तैयार छत्तीसगढ़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- डरने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत

अंबिकापुर: कोरोना की 5वीं लहर में नए वैरिएंट बीएफ.7 के ज्यादा घातक होने की बात सामने आ रही है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में तैयारियों को परखने मंगलवार को मॉक ड्रिल भी किया गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी तैयारियां परखीं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल डरने की नहीं, बल्कि सर्तक रहने की जरूरत है।

अंबिकापुर दौरे पर पहुंचे टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पूरी बात रखी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि इस बार ये लहर आएगी तो 5वीं होगी। पिछली बार की हालत को देखते हुए सभी जगह के लोग सतर्क हो गए हैं। चीन, जापान, जर्मनी, सिंगापुर, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील सहित अन्य देशों में कोरोना के केस बढ़ते हुए दिख रहे है। हमने प्रयास किया था कि यह लोगों की सोच में ये बात रहे कि कोरोना एक वायरस है जो आनेवाले दशकों में जाने वाला नहीं है। चिंता इस बात की रहती है कि इसका म्यूटेशन कोई ऐसा रूप न ले ले कि बीमारी घातक स्वरूप में सामने आ जाए। पहली बार कोरोना चीन से ही अन्य देशों में पहुंचा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अब तक इसके हजारों म्यूटेशन हो चुके हैं। दूसरी लहर में डेल्टा वेरियंट, तीसरी लहर में ओमीक्रॉन और अब बीएफ.7 है। बीएफ.7 के तेजी से फैल सकता है। वैज्ञानिक भी यह बोलने की स्थिति में नहीं है कि यह हर देश में कितना घातक होगा। देश में जो वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चला, उसमें चौथी लहर तक कोरोना के पहुंचने के बाद भी लोगों की इम्यूनिटी बन गई। तुलनात्मक रूप से देश की हालत फिलहाल सुरक्षित है लेकिन हम पिछले नतीजों को देखकर नहीं बैठ सकते।

Related Articles

Back to top button