ब्रेकिंग
मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा
पंजाब

गोल्डी बराड़ पर दर्ज केसों का रिकॉर्ड मांगा, गैंगस्टर मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड

अमृतसर: गोल्डी बराड़।पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब अमेरिका के कैलिफोर्निया में डिटेन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद इसकी पुष्टि की है। सूचना है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI ने गृह मंत्रालय के माध्यम से पंजाब पुलिस के साथ संपर्क साधा है। FBI की तरफ से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बारे में जानकारियां और उस पर पंजाब में दर्ज केसों की विस्तृत जानकारी मांगी गई है।सिद्धू मूसेवाला की पिता बलकौर सिंह के साथ पुरानी तस्वीर।गौरतलब है कि भारत की खुफिया एजेंसियों को दो दिन पहले ही गोल्डी बराड़ के पकड़े जाने की सूचना मिली थी। सूचना है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI उस पर 20 नवंबर से नजर रखे हुए थे और बीते दिनों उसे डिटेन कर लिया गया है। दरअसल, भारत सरकार के दबाव बनाए जाने के बाद गोल्डी कनाडा से अमेरिका भाग गया था। उसकी कोशिश अमेरिका में पहुंच राजनीतिक शरण लेने की थी, लेकिन भारत की तरफ से जारी किए जा चुके रेड कॉर्नर नोटिस के चलते उसे डिटेन कर लिया गया।गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सीएम भगवंत मान।6 महीने तक का लग सकता है समयविशेषज्ञों की माने तो गोल्डी बराड़ को भारत लाना अभी भी पंजाब सरकार के लिए आसान नहीं है। भारत सरकार की तरफ से गोल्डी को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। उसे आरोपी माना जा रहा है, ना कि दोषी। वहीं गोल्डी की कोशिश राजनीतिक शरण लेने की है। अगर वह आवेदन करता है तो अमेरिका उस पर सुनवाई कर सकता है। इस बीच उसे भारत लाना और मुश्किल हो जाएगा।सीएम ने खुद की गिरफ्तारी की पुष्टिगोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी की जानकारी भारत की खुफिया एजेंसियों से मिली थी। भारत सरकार और अमेरिकी सरकार ने इस पर अभी तक प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी को सही माना, लेकिन विरोधी दल के नेताओं की तरफ से इसे पॉलिटिकल स्टंट कहा जा रहा है।मजीठिया ने मांगा जवाबपूर्व मंत्री व अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने गोल्डी बराड़ के पकड़े जाने पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री गुजरात में राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसा कह रहे हैं। अगर यह सही है तो पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को इसकी पुष्टि करनी चाहिए।सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है गोल्डीमई महीने में सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। गोल्डी बराड़ ने खुद सोशल मीडिया पर अपना जुर्म कबूला और पीछे की कहानी को बताया। लोगों से मिल रहे प्यार के चलते सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लगातार पंजाब सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं। एक महीने पहले ही उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस ने कुछ ना किया तो वह केस भी वापस लेंगे और देश छोड़ चले जाएंगे। बीते दिनों ही बलकौर सिंह ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी पर 2 करोड़ रुपए अनाउंस करने की मांग पंजाब सरकार से की और यह भी कहा कि अगर पैसा सरकार के पास नहीं तो वह दे देंगे।डेरा प्रेमी की हत्या के पीछे भी गोल्डीसिद्धू मूसेवाला के अलावा बीते दिनों डेरा प्रेमी प्रदीप की हुई हत्या के पीछे भी गोल्डी बराड़ का ही हाथ है। गोल्डी ने सोशल मीडिया पर आकर इसकी जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी का कहना था कि प्रदीप गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोपी था। उसे सरकार सजा देने में देरी कर रही थी। यही कारण है कि उसका कत्ल कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button