ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नेपानगर में आज दोपहर 12.40 बजे तक रहेगा ब्लॉक, रेलवे ओवरब्रिज पर गर्डर डालने के लिए रेलवे ने लिया ब्लॉक

बुरहानपुर: नेपानगर में संजय नगर ओवरब्रिज पर गर्डर डालने का काम किया जा रहा है। इसे लेकर रेलवे ने शुक्रवार सुबह 9.40 बजे से ब्लाक लेकर ब्रिज का काम चालू कराया है। इसके कारण अप ट्रैक की खंडवा से भुसावल की ओर जाने वाली यात्री ट्रेनें प्रभावित होंगी। पहले 4 घंटे का ब्लॉक लिया जाना था, लेकिन बाद में इसे 3 घंटे कर काम चालू कराया गया।दरअसल नेपानगर में 29 नवंबर को भी 3 घंटे का ब्लाक रेलवे ओवरब्रिज के लिए दो गर्डर डालने का काम किया गया था। अब दूसरी बार शुक्रवार को ब्लाक लेकर ब्रिज के हिस्से को एक से दूसरे छोर की ओर जोड़ने के लिए 2 गर्डर डाले जा रहे है। यह ब्रिज फरवरी 2023 तक पूरी तरह आवागमन के लिए तैयार होगा।34 करोड़ की लागत से बन रहा ब्रिजसंजय नगर रेलवे ओवरब्रिज का काम 2015 में 34 करोड़ की लागत स्वीकृत हुआ था। इसकी स्वीकृति तत्कालीन विधायक स्व. राजेंद्र दादू ने कराई थी। ब्रिज से शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जल्द बढ़ी राहत मिलने वाली है। इसका काम पिछले करीब दो साल से पूरी तरह बंद पड़ा था। यहां रेलवे ने सोमवार से काम चालू कराया।मंगलवार को ब्लाक लेकर दो गर्डर डालने का काम 3 घंटे में पूरा कराया गया था। दूसरी बार काम 1 दिसंबर को कराया जाना था, लेकिन 1 दिसंबर को ब्लाक नहीं लिया गया था। अब 2 दिसंबर को ब्लाक लिया गया। 3 दिसंबर को भी ब्लाक प्रस्तावित है, लेकिन इसके अभी आदेश नहीं आए।सुबह 9.40 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक ब्लॉकओवरब्रिज के काम के लिए शुक्रवार सुबह 9.40 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक लिया गया। इसमें करीब 30 से अधिक अफसर, कर्मचारी, पुलिस जवान मौजूद रहे। 3 दिसंबर को भी ब्लाक प्रस्तावित है। जबकि 4 दिसंबर कोबीच का गाला डाला जाएगा। इसके लिए ब्लाक की आवश्यकता नहीं होगी। बाद में प्लेट बिछाकर स्लैब डालने का काम किया जाएगा। फरवरी 23 तक ब्रिज आमजन के आवागमन के लिए तैयार होगा। 2 यात्री ट्रेनें गोहाटी और कर्नाटक एक्सप्रेस पर असर पड़ा।

Related Articles

Back to top button