ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने की मांग, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

आगर मालवा: मप्र के भूमिहीन और सेवाभूमिधारी कोटवारों को नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जा रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को संघ ने अपनी मांग को लेकर गांधी उपवन से रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसएस भूरिया को सौंपा।ज्ञापन में बताया कि मांगे न मानने की दशा में प्रदेश के सभी 38000 कोटवार भोपाल में 1 दिसबंर से नीलम पार्क में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन और भूख हडताल करेंगे। ज्ञापन में अपनी मांगों का हवाला देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश कोटवार संघ पिछले कई वर्षाें से अपनी दो मानवीय मांगों को लेकर ज्ञापन धरना प्रदर्शन के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराता रहा है।पूर्व में प्रदेश के शासन के जिम्मेदारों ने मांगे पुरी करने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक मांगे पुरी नहीं हुई। जिसके कारण यह आंदोलन किया जा रहा है। इसके बाद भी मांगे न मानी जाने की स्थिति में 1 दिसंबर से प्रदेश के सभी 38000 कोटवारों ने नीलम पार्क भोपाल में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन भूख हडताल अमरण अनशन किया जाएगा।अनशन अवधि में ही हमारे परिवार की 2 जून की रोटी की मांग के लिए नीलम पार्क भोपाल से कोटवार अधिकार यात्रा मुख्यमंत्री के निवास तक निकाली जाएगी। जल्द मांग पुरी करने की बात भी ज्ञापन के माध्यम से की गई। इस अवसर पर बडी संख्या में जिले के कोटवार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button